चलचित्र – Ujjain Poojan आचार्य निर्मल जी शास्त्री
सम्पर्क सूत्र
कृपया समस्त पूजन के लिए समपर्क करें आचार्य निर्मल जी शास्त्री Call- 9109-707-666
सोशल मीडिया पर हमसे जुड़ें -
Ujjain Poojan – उज्जैन पूजन- पंडित निर्मल जी शास्त्री- 9109707666
No.1 Poojan/Pandit in ujjain – संपूर्ण पूजन, समस्त अनुष्ठान, सभी दोषों के निवारण का एक ही स्थान – "उज्जैन पूजन" – पूरे भारत में उज्जैन की No.1 पूजन वेबसाइट – (न्यूनतम शुल्क में संपूर्ण व्यवस्थित पूजन एवं सम्पूर्ण व्यवस्था) – प्रतिष्ठित, विश्वसनीय व अनुभवी पंडितों का एकमात्र स्थान – "उज्जैन पूजन" – पंडित निर्मल जी शास्त्री – कॉल करें- 99109-707-666
कृपया समस्त पूजन के लिए समपर्क करें आचार्य निर्मल जी शास्त्री Call- 9109-707-666
सोशल मीडिया पर हमसे जुड़ें -
कृपया समस्त पूजन के लिए समपर्क करें आचार्य निर्मल जी शास्त्री Call- 9109-707-666
कृपया समस्त पूजन के लिए समपर्क करें आचार्य निर्मल जी शास्त्री Call- 9109-707-666
उज्जैन शहर से लगभग 6 किलोमीटर दूर इंदौर-उज्जैन मार्ग पर त्रिवेणी संगम तीर्थ स्थित है। यहां पर नवग्रहों का अत्यंत प्राचीन मंदिर है। स्कंद पुराण में इसे शनिदेव के महत्वपूर्ण स्थान के रूप में मान्यता दी गई है। प्रति शनैश्चरी अमावस्या को यहां पर असंख्य श्रद्धालु दर्शन हेतु आते हैं।
यह एक प्राचीन मंदिर है। इस परमारकालीन मंदिर का जीर्णोद्धार महारानी अहिल्याबाई ने करवाया था। यहां पर श्री चिंतामणि गणेश के साथ ही इच्छापूर्ण और चिंताहरण गणेशजी की प्रतिमाएं हैं।
ऐसी मान्यता है कि इस मंदिर में ली गई मनौतियां अवश्य ही पूर्ण होती हैं। यहां पर दूर-दूर से लोग दर्शन करने आते हैं। यह मंदिर नगर से लगभग 7 किलोमीटर दूरी पर स्थित है।
गढ़कालिका देवी को महाकवि कालिदास की आराध्य देवी माना जाता है। उनकी अनुकंपा से ही अल्पज्ञ कालिदास को विद्वता प्राप्त हुई थी। तांत्रिक दृष्टिकोण से यह एक सिद्धपीठ है। त्रिपुरा माहात्म्य के अनुसार देश के 12 प्रमुख शक्तिपीठों में यह 6ठा स्थान इस मंदिर का ही है।
यह मंदिर जिस स्थान पर स्थित है, वहां कभी प्राचीन अवन्तिका नगरी बसी हुई थी। गढ़ पर स्थित होने से ये गढ़कालिका कहलाईं।
उक्त मंदिर में कालिकाजी के एक तरफ श्री महालक्ष्मीजी हैं और दूसरी तरफ श्री महासरस्वतीजी की प्रतिमा स्थित है। यहां से कुछ दूरी पर ही शिप्रा नदी है, वहीं पर सतियों का स्थान भी है। उसके सामने ओखर श्मशान घाट है। पौराणिक दृष्टिकोण से गढ़कालिका मंदिर का विशेष महत्व है। यहां पर श्री दुर्गाशप्तशती का पाठ करने से आध्यात्मिक प्रगति होती है। यहां नवरात्रि पर्व पर विशेष आयोजन होते हैं।
नगरकोट की रानी प्राचीन उज्जयिनी के दक्षिण-पश्चिम कोने की सुरक्षा देवी है। यह स्थान पुरातत्व की दृष्टि से महत्वपूर्ण है। राजा विक्रमादित्य और राजा भर्तृहरि की अनेक कथाएं इस स्थान से संबद्ध हैं। यह स्थान नाथ संप्रदाय की परंपरा से जुड़ा है। मंदिर के सामने एक कुंड है, जो परमारकालीन है। कुंड के दोनों ओर दो छोटे मंदिर हैं। एक मंदिर में गुप्तकालीन कार्तिकेय की प्रतिमा है। यह स्थान नगर के प्राचीन कच्चे परकोटे पर स्थित है इसलिए इसे नगरकोट की रानी कहा कहा जाता है।
अंकपात क्षेत्र में स्थित इस आश्रम में भगवान श्रीकृष्ण-सुदामा और बलरामजी ने अपने गुरु श्री सांदीपनि ऋषि के सान्निध्य में रहकर गुरुकुल परंपरानुसार विद्याध्ययन कर 14 विद्याएं तथा 64 कलाएं सीखी थीं। उस काल में तक्षशिला और नालंदा की तरह उज्जैन (अवन्तिका) भी ज्ञान-विज्ञान और संस्कृति का सुप्रसिद्ध केंद्र था। ऐसा कहा जाता है कि भगवान श्रीकृष्ण यहां स्लेट पर लिखे अंक धोकर मिटाते थे इसलिए ही इस क्षेत्र का नाम अंकपात पड़ा। श्रीमद्भागवत, महाभारत तथा कई अन्य पुराणों में यहां का वर्णन है। यहां पर स्थित कुंड में भगवान श्रीकृष्ण ने अपने गुरुजी को स्नानार्थ गोमती नदी का जल उपलब्ध करवाया था अतएव यह सरोवर गोमती कुंड कहलाया। यहां पर स्थित मंदिर में श्रीकृष्ण, बलराम तथा सुदामाजी की सुंदर मूर्तियां हैं। महर्षि सांदीपनि के वंशज अभी भी उज्जैन में निवास करते हैं तथा प्रख्यात ज्योतिर्विद के रूप में जाने जाते हैं। इसी अंकपात क्षेत्र में सिंहस्थ महाकुंभ का मेला लगता है तथा यह ऐतिहासिक एवं पुरातात्विक दृष्टिकोण से भी काफी महत्वपूर्ण स्थान है।
ज्योतिष शास्त्र के दृष्णिकोण से यह स्थान अत्यंत महत्वपूर्ण है। इस वेधशाला का निर्माण सन् 1730 में राजा जयसिंह ने करवाया था। सन् 1923 में महाराजा माधवराव सिंधिया ने इसका जीर्णोद्धार करवाया। सम्राट यंत्र, रिगंश यंत्र, नाड़ी वलय यंत्र तथा भित्ति यंत्र आदि यहां के प्रमुख यंत्र हैं। खगोल अध्ययन के लिए यह स्थान अत्यंत उपयोगी है।
प्राचीनकाल में कालियादेह महल जो आज सूर्य मंदिर के नाम से जाना जाता है, भैरवगढ़ से 3 किमी की दूरी पर शिप्रा नदी के पास स्थित है। मुगल शासक मुहम्मद खिलजी ने 1458 में इस महल का निर्माण करवाया था। मांडू के सुल्तान ने यहां 52 कुंडों का निर्माण करवाया।
> महल के पीछे से बहती शिप्रा नदी की धारा दो भागों में बंटकर उसका जल प्रवाह इन कुंडों में किया गया। आज भी वर्षा ऋतु में कल-कल की ध्वनि से इन कुंडों से व कुंडों की घुमावदार नालियों से बहता पानी पर्यटकों को सहज ही अपनी ओर आकर्षित करता है।